ITTF रैंकिंग में शीर्ष 25 में स्थान बनाने वाले भारतीय

प्रश्न-अप्रैल, 2019 के अंत में ITTF द्बारा जारी विश्व रैंकिंग में किस भारतीय ने शीर्ष 25 खिलाड़ियों में पहली बार स्थान बनाया?
(a) जी. साथियान
(b) अचंत शरत कमल
(c) सौम्यजीत घोष
(d) हरमीत देसाई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान विश्व टेबल टेनिस रैंकिंग में शीर्ष 25 में स्थान बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
  • 29 अप्रैल, 2019 को ITTF द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में साथियान चार स्थान के फायदे से 24वें पायदान पर पहुंच गए।
  • साथियान ने अप्रैल, 2019 में संपन्न एशिया कप में छठां स्थान हासिल किया था।
  • साथियान ने 28 अप्रैल, 2019 को हंगरी में संपन्न टेबल टेनिस विश्व चैंपियनशिप के राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे।
  • भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा रैंकिंग में 59वें स्थान पर रहीं।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://results.ittf.link/index.php?option=com_fabrik&view=list&listid=69&Itemid=206