छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम

प्रश्न-हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में दिव्यांगजनों को विभिन्न श्रेणियों में कितना आरक्षण प्रदान करने का निर्णय किया गया?
(a) 5 प्रतिशत
(b) 6 प्रतिशत
(c) 7 प्रतिशत
(d) 8 प्रतिशत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 अगस्त, 2018 को संपन्न छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में ‘छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम’ का गठन करने का निर्णय किया गया।
  • यह संस्कृति विभाग के अधीन कार्य करेगा।
  • इसे छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के अनुसार पंजीकृत किया जाएगा।
  • निगम के संचालक मंडल में अध्यक्ष और अधिकतम 5 शासकीय सदस्यों को शासन द्वारा नामित किया जाएगा।
  • फिल्म विकास निगम के प्रबंध संचालक सदस्य सचिव होंगे।
  • यह निगम राज्य में क्षेत्रीय फिल्म निर्माण और प्रदर्शन की व्यवस्था करने के साथ-साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर प्रदान करेगा।
  • आवश्यकतानुसार फिल्म निर्माण करने वाले विभिन्न पक्षों को यह निगम अनुदान, आर्थिक सहायता इत्यादि भी प्रदान करेगा।
  • यह निगम फिल्म निर्माण से संबंधित कलाकारों के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करेगा।
  • इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ दिव्यांगजनों को तीन श्रेणियों (अस्थिबाधित, दृष्टि बाधित एवं श्रवणबाधित) में पूर्व प्रदत्त 6 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 7 प्रतिशत करने का निर्णय किया गया।
  • 1 प्रतिशत की यह वृद्धि निःशक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांजनों के लिए शामिल की गई दो नई श्रेणियों (मानसिक/बौद्धिक निःशक्तता और बहु निःशक्तता) में आरक्षण प्रदान करने हेतु की गई है।
  • वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://bit.ly/2o6adxc
https://bit.ly/2oaVRfi