52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार-2016

52nd Jnanpith Award to Eminent Modern Bengali Poet Shri Shankha Ghosh

प्रश्न-23 दिसंबर, 2016 को किसे वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित ‘52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) नासिरा शर्मा
(b) शंखा घोष
(c) कमल वोरा
(d) नन्द जावेरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर, 2016 को बांग्ला साहित्य के प्रसिद्ध कवि शंखा घोष को वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित ‘52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध विद्वान समीक्षक प्रो. नामवर सिंह की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया।
  • वह इस पुरस्कार को पाने वाले छठवें बांग्ला लेखक हैं।
  • इससे पूर्व बांग्ला लेखकों ताराशंकर बंधोपाध्याय, विष्णु डे, आशापूर्णा देवी, सुभाष मुखोपाध्याय तथा महाश्वेता देवी को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिल चुका है।
  • शंखा घोष की प्रमुख रचनाओं में आदिम लता-गुलमोमॉय, मूर्खा बारो-सामाजिक नाय, बाबारेर प्रार्थना आदि शामिल हैं।
  • उनको साहित्य अकादमी पुरस्कार, सरस्वती सम्मान एवं रवीन्द्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 का 51वां ज्ञानपीठ पुरस्कार गुजराती साहित्य के प्रसिद्ध लेखक रघुवीर चौधरी को प्रदान किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1961 में स्थापित भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा संविधान की 8 वीं अनुसूची में वर्णित 22 भारतीय भाषाओं में लेखन करने वाले साहित्यकार को उनके जीवनभर के साहित्यिक योगदान के फलस्वरूप यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्ति-पत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा प्रदान की जाती है।
  • प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार मलयालम साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार जी. शंकर कुरूप को वर्ष 1965 में प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.jnanpith.net/sites/default/files/Jnanpith-to-Bengali-poet-Shankha-Ghosh.jpg
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-otherstates/Bengali-poet-Shankha-Ghosh-chosen-for-Jnanpith-Award/article16936605.ece
http://khabar.ndtv.com/news/literature/bengali-poet-shankha-ghosh-to-get-2016-jnanpith-award-1641193
https://en.wikipedia.org/wiki/Shankha_Ghosh