49वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2018

49th International Film Festival of India 2018, GOA

प्रश्न-20-28 नवंबर, 2018 के मध्य 49वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2018 गोवा की राजधानी पणजी में संपन्न हुआ। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डेन पीकॉक पुरस्कार सर्गेई लोजनित्सा (Sergi Loznitsa) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डोनबास’ (Donbass) को प्रदान किया गया।
(ii) इस्राइली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन को लाइफटाइस अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(iii) इस महोत्सव का फोकस देश रूस था।
(iv) इस महोत्सव का फोकस राज्य झारखंड था। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है?
(a) केवल (i), (ii) तथा (iii)
(b) केवल (i), (ii) तथा (iv)
(c) केवल (i) तथा (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20-28 नवंबर, 2018 के मध्य ‘49वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्ममहोत्सव’ गोवा की राजधानी रणजी में संपन्न हुआ।
  • मुख्य विषय (Theme)-‘सिनेमा की खुशी फैलाओ’ (Spread the Joy of Cinema)।
  • फोकस देश-इस्राइल।
  • फोकस राज्य-झारखंड।
  • महोत्सव का शुभारंभ जूलियन लैंडेस (Julien Landais) द्वारानिर्देशित अंग्रेजी फिल्म ‘द एस्पर्न पेपर्स’ (The Aspern Papers) के प्रदर्शन के साथ किया गया।
  • महोत्सव का समापन बंर्ड बोहिलिच (Bernd Bohlich) द्वारा लिखितएवं निर्देशित जर्मन फिल्म ‘सील्ड लिप्स’ (Sealed Lips) के प्रदर्शन के साथ किया गया।
  • इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डेन पीकॉकपुरस्कार सर्गेई लोजनित्सा (SergeiLoznitsa) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डोन बास’ को प्रदान किया गया।
  • इस महोत्सव में 68 देशों के 212 से अधिकफिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
  • इस महोत्सव में भारतीय पैनोरमा की शुरुआत शाजीएन करुन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओलू’ (Olu) से की गई।
  • भारतीय फिल्म निर्देशक लिजो जोस पेलिसरी (Lijo Jose Pellissery) ने अपनी वर्ष 2018 की फिल्म ‘ई.मा.यू. (Ee. Ma. Yau) के लिएसर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार चेम्बन विनोद (Chemban Vinod) को ‘ईशी’ की‘ई.मा.यू.’ में की गई भूमिका के लिए दिया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अनास्ताशिया पस्तोविटको युक्रेनियन फिल्म ‘व्हेन द ट्री फॉल’ (When the trees fall) में उत्कृष्ट अभिनय के लिए दिया गया।
  • हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं पटकथालेखक सलीम खान को सिनेमा में उनके जीवन पर्यंत योगदान के लिए आईएफएफआई, 2018 के विशेष पुरस्कार से सम्मानित कियागया।
  • इस्राइली फिल्म निर्माता डैन वोलमैन (Dan Wolman) को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कारसे सम्मानित किया गया।

[विवेक कुमारत्रिपाठी ]

संबंधित लिंक…

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1554155

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1554128

https://iffigoa.org/closing-film-iffi-2018-world-premiere-film-sealed-lips/