एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन, 2018

प्रश्न-21 अक्टूबर, 2018 को संपन्न एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन, 2018 में पुरुष वर्ग का विजेता कौन रहा?
(a) एंडमलाक बेलिहु
(b) डेनियल किपचुंबा
(c) डल्यूइड किपचोगे
(d) लेमी बरहानु हायलि
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • नई दिल्ली में संपन्न। (21 अक्टूबर, 2018)
  • पुरुष वर्ग विजेता-अंदमाक बेलिहू (इथियोपिया, 59 मिनट 18 सेकंड)
  • इथियोपिया के एमदेवर्क वालेलेगन (59 मिनट 22 सेकंड) दूसरे और केन्या के डेनियल किपचुंबा (59 मिनट 48 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे।
  • महिला वर्ग विजेता-त्शाय जेमेचु (इथियोपिया, 1 घंटा, 6 मिनट और 50 सेकंड)
  • महिला वर्ग में केन्या की जोयसीलिन जेप्कोसगेई (1 घंटा, 6 मिनट और 56 सेकंड) दूसरे और इथियोपिया की जेईनेबा यिमर (1 घंटा, 6 मिनट और 59 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहीं।
  • भारतीय मैराथन धावक अभिषेक पाल ने 1 घंटा, 4 मिनट और 13 सेकंड में मैराथन पूरी कर समग्र रूप से 12वां एवं भारतीय पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • संजीवनी जाधव ने 1 घंटा, 13 मिनट, 58 सेकंड में यह मैराथन पूरी कर समग्र रूप से 10वां और भारतीय महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी एथलीट सान्या रिचर्ड्स-रॉस एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन की एंबेसेडर थीं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://sportstimingsolutions.in/results.php?e_id=44799&e_name=Airtel%20Delhi%20Half%20Marathon%202018
https://www.thehindu.com/sport/athletics/delhi-half-marathon-ethiopian-andamalak-belihu-wins-mens-race/article25277869.ece