45वां अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस

45th All India Police Science Congress

प्रश्न-8-9 दिसंबर, 2016 के मध्य ‘45 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस’ का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) जयपुर (b) तिरुवनंतपुरम
(c) कोचीन (d) नई दिल्ली
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8-9 दिसंबर, 2016 के मध्य ‘45वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस’ का आयोजन कोवलम, तिरुवनंतपुरम (केरल) में किया जायेगा।
  • इसका आयोजन पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) और केरल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न पुलिस बलों/इकाइयों, सामाजिक विज्ञानियों, फोरेंसिक विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों को भारतीय पुलिस से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करने का मंच प्रदान करना है।
  • सम्मेलन का उद्घाटन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन करेंगे।
  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस विभागों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधि इस कांग्रेस में भाग लेंगे।
  • ज्ञातव्य है कि पहली अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस वर्ष 1960 में पटना (बिहार) में आयोजित की गई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=154963
http://bprd.nic.in/WriteReadData/userfiles/file/20161206070448195691745thAllIndiaPoliceScienceCongress.pdf