21वें विधि आयोग के नए अध्यक्ष

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे 21वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
(a)न्यायमूर्ति अशोक गांगुली
(b)न्यायमूर्ति डॉ. बलबीर सिंह चौहान
(c)न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर
(d)न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 मार्च, 2016 को केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति डॉ. बलवीर सिंह चौहान को 21वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • यह पद सितंबर, 2015 से रिक्त था।
  • इस समय वह कावेरी नदी जल विवाद न्यायाधिकरण के अध्यक्ष हैं।
  • वे मई, 2009 से जुलाई, 2014 के मध्य उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश रहे।
  • गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि आर. त्रिपाठी को विधि आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://twitter.com/DVSBJP/status/707883026810675203
http://lawcommissionofindia.nic.in/scan0158.pdf
http://naidunia.jagran.com/national-exsc-judge-balbir-singh-chauhan-new-law-commission-chairman-686698
http://www.thehindu.com/news/national/balbir-singh-chauhan-new-law-commission-chairman/article8336976.ece