19वें राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक, 2019

Commonwealth Foreign Affairs Ministers’ Meeting

प्रश्न-9-11 जुलाई, 2019 के मध्य 19वें राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक, 2019 कहां संपन्न हुई।
(a) नई दिल्ली
(b) जोहॉन्सबर्ग
(c) लंदन
(d) सिडनी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9-11 जुलाई, 2019 के मध्य 19वें राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक, (19th Commonwealth Foreign Affairs Ministers Meeting), 2019 लंदन में संपन्न हुई।
  • इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया।
  • राष्ट्रमंडल देश क्या है?
  • राष्ट्रमंडल (पूर्व में ब्रिटिश राष्ट्रमंडल) को 28 अप्रैल, 1949 को स्थापित किया गया था।
  • यह 53 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है।
  • यह संगठन उन देशों का समूह है, जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे।
  • हालांकि रवांडा और मोजाम्बिक कभी भी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन नहीं रहे हैं फिर भी वह राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं।
  • जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन था, लेकिन वह राष्ट्रमंडल का सदस्य नहीं है।
  • गौरतलब है कि चोगम (CHOGAM: Commonwealth Heads of Government Meeting) किगाली (रवांडा) में जून, 2020 में आयोजित की जाएगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://thecommonwealth.org/media/event/event-commonwealth-foreign-affairs-ministers%E2%80%99-meeting
https://timesofindia.indiatimes.com/india/jaishankar-in-uk-for-commonwealth-foreign-ministers-summit/articleshow/70158122.cms
https://www.firstpost.com/india/s-jaishankar-to-attend-commonwealth-foreign-ministers-meeting-in-london-likely-to-meet-british-counterpart-jeremy-hunt-6968221.html