हेनली पासपोर्ट इंडेक्स, 2019

Henley Index
प्रश्न-2 जुलाई, 2019 को जारी हेनली पासपोर्ट इंडेक्स, 2019 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ?
(a) 80वां
(b) 79वां
(c) 85वां
(d) 86वां
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 2 जुलाई, 2019 को वैश्विक नागरिकता और सलाहकार फर्म हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index), 2019 जारी किया गया।
  • इस इंडेक्स में 199 देशों को शामिल किया गया।
  • यह इंडेक्स तिमाही आधार पर जारी किया जाता है।
  • विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में जापान एवं सिंगापुर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे।
  • इसके पश्चात फिनलैंड, जर्मनी और दक्षिण कोरिया इस सूचकांक में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान रहे।
  • डेनमार्क, इटली एवं लक्जमबर्ग संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
  • फ्रांस, स्पेन तथा स्वीडन संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।
  • ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड्स, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
  • इसमें भारत को (मॉरितानिया साओ टोमे और प्रिंसिपे के साथ) 86वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इस सूचकांक में भूटान 92वां, श्रीलंका 99वां, चीन 74वां तथा पाकिस्तान को 106वां स्थान प्राप्त हुआ है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/lifestyle/destination-of-the-week/henley-passport-index-worlds-most-powerful-passports-revealed-know-india-ranks-5812191/

https://www.henleypassportindex.com/global-ranking

https://edition.cnn.com/travel/article/henley-index-world-best-passport-2019-intl/index.html