हुंडई तीरंदाजी विश्व कप चरण-1

Shanghai 2016 Hyundai Archery World Cup Stage 1Shanghai 2016 Hyundai Archery World Cup Stage 1

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई विश्व तीरंदाजी चरण-I में भारत द्वारा कुल कितने पदक जीते गए?
(a) 4
(b) 3
(c) 6
(d) 2
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 अप्रैल से 1 मई, 2016 के मध्य हुंडई तीरंदाजी विश्व कप चरण-1 का आयोजन चीन के शंघाई शहर में संपन्न हुआ।
  • इस प्रतियोगिता में भारत ने 3 पदक जीते जिसमें 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक शामिल थे।
  • महिलाओं की रिकर्व टीम स्पर्धा में भारतीय महिला तीरंदाजों दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी लैशराम और लक्ष्मीरानी माझी ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में भारतीय पुरुष तीरंदाजों जयंत तालुकदार, मंगल सिंह और अतनु दास ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • मिश्रित युगल टीम स्पर्धा में भारतीय तीरंदाजों दीपिका कुमारी एवं अतनु दास ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल, 2016 को संपन्न हुए रिकर्व स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड में दीपिका कुमारी ने वर्ष 2015 में दक्षिण कोरिया की “की बो बेई” द्वारा इसी स्पर्धा में बनाए गए 686 अंकों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://worldarchery.org/competition/14528/shanghai-2016-hyundai-archery-world-cup-stage-1
http://worldarchery.org/news/140076/sjef-wins-battle-wills-garrett-forced-settle-shanghai-silver
http://worldarchery.org/news/139330/deepika-kumari-equals-world-record-shanghai
http://indiatoday.intoday.in/education/story/indian-teams-bag-3-medals-in-archery-world-cup/1/657155.html