‘हिमाचल लोक कला की अज्ञात कृतियां’ प्रदर्शनी

प्रश्न-हाल ही में ‘हिमाचल लोक कला की अज्ञात कृतियां’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) शिमला
(c) चंडीगढ़
(d) देहरादून
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 7 जून, 2019 को केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने ‘‘हिमाचल लोक कला की अज्ञात कृतियां’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में किया।
  • उक्त प्रदर्शनी का आयोजन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय और गुरूग्राम स्थित ‘होम ऑफ फोक आर्ट (जनजातीय, लोक एवं उपेक्षित कला संग्रहालय) द्वारा किया जा रहा है।
  • इस प्रदर्शनी में 240 से अधिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
  • इसमें से 230 कलाकृतियां होम ऑफ फोक आर्ट के स्वर्गीय के.सी. आर्यन के व्यक्तिगत जीवनकाल संग्रह से संबंधित हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pib.nic.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1573542
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1573712