हिंद महासागर रिम एसोसिएशन मंत्रिपरिषद की 21वीं वार्षिक बैठक‚ 2021

प्रश्न-17 नवंबर‚ 2021 को हिंद महासागर रिम एसोसिएशन मंत्रिपरिषद की 21 वीं वार्षिक बैठक हाइब्रिड प्रारूप में कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलंबो
(c) ढाका
(d) न्या प्यी टा
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 नवंबर‚ 2021 को हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की मंत्रिपरिषद (COM) की 21वीं बैठक‚ 2021 हाइब्रिड प्रारूप में ढाका में आयोजित हुआ।
  • केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साथ ही व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र में शांति‚ सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के काम में जुटे सबसे बड़े संगठन ‘IORA’ को मजबूत बनाने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।
  • बैठक के अंत में ढाका घोषणा-पत्र को अपनाया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/34510/21st+Indian+Ocean+Rim+Association+Annual+Council+of+Ministers+Meeting