हरियाणा तथा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव

प्रश्न-अक्टूबर, 2019 में दो राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनाव के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) हरियाणा तथा महाराष्ट्र में सीटों की संख्या क्रमशः 90 तथा 288 है।
(b) हरियाणा में मतदान प्रतिशत 90 रहा।
(c) महाराष्ट्र में अजीत पवार ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
(d) महाराष्ट्र में शिवसेना को 56 सीटें प्राप्त हुईं।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 21 अक्टूबर, 2019 को भारत के दो राज्यों हरियाणा तथा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए।
  • महाराष्ट्र तथा हरियाणा में मतदान प्रतिशत क्रमशः 60 तथा 65 प्रतिशत रहा।
  • 24 अक्टूबर, 2019 को चुनाव परिणामों की घोषणा की गई।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
  • हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर, 2019 को संपन्न हुए।
  • चुनाव में मतदान प्रतिशत लगभग 65 प्रतिशत रहा, जो वर्ष 2014 के चुनाव की तुलना में कम है।
  • उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हरियाणा में ही वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में 71.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।
  • चुनाव परिणामों के अनुसार, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को 40 सीटें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 31 सीटे तथा जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें प्राप्त हुईं।
  • हरियाणा में र्निदलीय उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की तथा हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोक दल को 1-1 सीटें प्राप्त हुई।
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
  • महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर, 2019 को मतदान संपन्न हुआ।
  • चुनाव में मतदान प्रतिशत लगभग 60.5 प्रतिशत रहा, जो वर्ष 2014 की तुलना में कम है।
  • उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व महाराष्ट्र में ही वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ था।
  • चुनाव परिणामों के अनुसार, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी को 105 सीटें शिवसेना को 56 सीटें, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को 54 सीटें तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 44 सीटें प्राप्त हुईं।
  • अन्य दलों में बहुजन विकास अघाड़ी को तीन सीटें, ऑल इंडिया मजिलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, प्रहर जनशक्ति पक्ष को दो-दो सीटें और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), जन सुराज्य शक्ति, क्रांतिकारी शेत्कारी पार्टी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, आदि पार्टियों को 1-1 सीटें प्राप्त हुई।
  • हरियाणा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की।
  • महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत अनंतराव पवार ने गोपीचंद पडलकर को 165,265 मतों से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देवी लाल को 58,312 मतों से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://results.eci.gov.in/ACOCT2019/partywiseresult-S07.htm