हबल दूरबीन से पुष्टि : अनुमान से भी अधिक तेज गति से ब्रह्मांड का प्रसार

Hubble
प्रश्न-ब्रह्मांड के प्रसार के अध्ययन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा नियतांक उपयोगी है?
(a) प्लांक नियतांक
(b) गुरुत्वाकर्षण नियतांक
(c) हबल नियतांक
(d) स्टीफन-बोल्ट्जमान नियतांक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • नासा के वैज्ञानिकों ने हबल अंतरिक्ष दूरबीन हाल के प्रेक्षणों के आधार पर ब्रह्मांड के अनुमान से भी अधिक तेजगति से प्रसार होने की पुष्टि की है।
  • वैज्ञानिकों ने इस नई जानकारी में स्पष्ट किया है कि ब्रह्मांड का विस्तार अनुमान से लगभग 9% अधिक तेज गति से हो रहा है।
  • ये नई जानकारी एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित की गई है।
  • इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले वैज्ञानिक तथा लेखक एडम.रीस (Adam Riess) के अनुसार ब्रह्मांड हमारे किसी भी अनुमान से कहीं अधिक तेजी से विस्तार कर रहा है।
  • एडम रीस को 2011 में डार्क-एनर्जी की खोज के लिए नोबल-पुरस्कार दिया गया था।
  • वैज्ञानिकों द्वारा, ब्रह्मांड के आशा से अधिक तीव्रता से विस्तार के पीछे डार्क-एनर्जी को भी कारक माना जा रहा है।
  • हालांकि डार्क-एनर्जी (Dark Energy) की क्रियाविधि के बारे में वैज्ञानिकों को पूर्ण जानकारी नहीं हो सकी है लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्रह्मांड के तीव्र विस्तार के लिए आवश्यक ऊर्जा इसी डार्क-एनर्जी द्वारा प्राप्त हो रही है।
  • ध्यातव्य हो कि ब्रह्मांड के विस्तार के संबंध में सिद्धांत सर्वप्रथम अमेरिकी खगोल विद एडविन हबल (Edwin Hubble) ने दिया था।
  • हबल ने अपने नियम में बताया कि कोई आकाश गंगा (Galaxy) जितनी ही हमसे दूर होती है उतनी ही वह अधिक तेजी से दूर हटती हुई प्रतीत होती है और यही बात ब्रह्मांड के विस्तार होने को सिद्ध करती है।
  • हबल के नियम के अनुसार किसी आकाश गंगा (Galaxy) के दूर जाने का वेग V, सूत्र V=HoD की सहायता से ज्ञात किया जा सकता है।
  • सूत्र V=HoD में Ho- हबल नियतांक है तथा D प्रेक्षक (Obrerver) से आकाश गंगा की दूरी है।
  • हबल की खोजों के परिणाम स्वरूप ही यह पता चला था कि ब्रह्मांड केवल हमारी आकाश गंगा (Milky Way Galaxy) तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इसके बाहर भी करोड़ों अरबो आकाश गंगाओं से युक्त है जो एक दूसरे से तीव्र गति से दूर हट रही हैं।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nasa.gov/feature/goddard/2019/hubble-astronomers-assemble-wide-view-of-the-evolving-universe

https://www.nasa.gov/feature/goddard/2019/mystery-of-the-universe-s-expansion-rate-widens-with-new-hubble-data

ahttps://today.uconn.edu/2019/05/astronomers-assemble-view-evolving-universe/#