स्पेस पायनियर अवार्ड-2015

प्रश्न-हाल ही में इसरो की मंगलयान टीम को स्पेस पायनियर अवार्ड-2015 देने की घोषणा किस संस्था द्वारा की गई है?
(a) नासा
(b) नेशनल स्पेस सोसाइटी
(c) इसरो
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 जनवरी, 2015 को वाशिंगटन डीसी में नेशनल स्पेस सोसाइटी (NSS) द्वारा वर्ष 2015 का स्पेस पायनियर अवार्ड (National Space Society’s Space Pioneer Award for Science and Engineering) इसरो की मंगलयान टीम को प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • इसरो के मंगलयान टीम को यह पुरस्कार ‘साइंस एंड इंजीनियरिंग’की श्रेणी में प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार इसरो को राष्ट्रीय अंतरिक्ष सोसाइटी के 34वें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष विकास सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।
  • 34वां अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष विकास सम्मेलन 20 मई, 2015 से 24 मई, 2015 तक कनाडा के टोरंटो में आयोजित किया जाएगा।
  • वर्ष 1988 से एन.एस.एस. द्वारा प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि इसरो द्वारा मंगलयान को 5 नवंबर, 2013 को प्रक्षेपित किया गया जो कि 24 सितंबर, 2014 को सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nss.org/news/releases/NSS_Release_20150112_spacepioneer.html
http://mea.gov.in/articles-in-foreign-media.htm?dtl/24682/ISRO+Mars+Orbiter+team+wins+USbased+Space+pioneer+award
http://blog.nss.org/?p=4622