स्टार्ट अप इंडिया महाराष्ट्र यात्रा

Month long Startup India – Maharashtra Yatra to begin from 3rd October

प्रश्न-केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु अक्टूबर में स्टार्टअप इंडिया महाराष्ट्र यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) सुरेश प्रभु 3 अक्टूबर, 2018 को इस यात्रा का शुभारंभ मुंबई में राजभवन से करेंगे।
(b) इस स्टार्टअप इंडिया यात्रा में 23 वैन शामिल होंगी।
(c) यह यात्रा टियर टू/थ्री पहल के तहत आयोजित की जा रही है।
(d) यह यात्रा राज्य के 16 जिलों के बूट कैंपों से होते हुए 3 नवंबर, 2018 को सतारा में समाप्त होगी।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु मुंबई में राजभवन से स्टार्टअप इंडिया महाराष्ट्र यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व स्टार्टअप इंडिया यात्रा गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है।




  • इस यात्रा का आयोजन औद्योगिक नीति और संवर्द्धन विभाग, इंवेस्ट इंडिया, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग, महाराष्ट्र सरकार और राज्य की नवाचार सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
  • इस स्टार्टअप इंडिया यात्रा में 23 वैन शामिल होंगी जिसमें लोगों के लिए स्टार्टअप आइडिया को प्रदर्शित करने वाली सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
  • यह यात्रा राज्य के 16 जिलों के 14 बूट कैंपों से होते हुए 3 नवंबर, 2018 को नागपुर में समाप्त होगी।




  • बूट कैंपों में स्टार्टअप इंडिया और महाराष्ट्र सरकार की स्टार्टअप नीति की प्रस्तुति के साथ ही कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी।
  • इस दौरान सबसे बेहतर आइडिया और स्टार्टअप के चुनाव हेतु एक यात्रा भी आयोजित किया जाएगा।
  • चयनित आइडिया और स्टार्टअप की घोषणा यात्रा समाप्ति के अवसर पर नागपुर में की जाएगी।




  • यह यात्रा टियर टू/थ्री पहल के तहत आयोजित की जा रही है।
  • स्टार्टअप इंडिया यात्रा का उद्देश्य शहरों में प्रतिभाशाली उद्यमियों की तलाश करना और उन्हें राज्य में उद्यम शुरू करने हेतु अनुकूल माहौल और सहायता उपलब्ध कराना है।

[विजय प्रताप सिंह ]

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=75412
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183758