स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक, 2019

प्रश्न-30 सितंबर, 2019 को नीति आयोग द्वारा स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक का पहला संस्करण जारी किया गया। इस सूची में देश के बड़े राज्यों में किस राज्य को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) कर्नाटक
(b) केरल
(c) उत्तर प्रदेश
(d) दिल्ली
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 सितंबर, 2019 को नीति आयोग द्वारा स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक (SEQI : School Education Quality Index) का पहला संस्करण जारी किया गया।
  • स्कूल शिक्षा क्षेत्र में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए नीति आयोग द्वारा यह सूचकांक विकसित किया गया है।
  • इस सूचकांक का संदर्भ वर्ष 2016-17 है और आधार वर्ष 2015-16 है।
  • इस सूचकांक को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है-बड़े राज्य, छोटे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश।
  • संपूर्ण प्रदर्शन श्रेणी में 20 बड़े राज्यों को रैकिंग प्रदान की गई है।
  • इसमें केरल को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात राजस्थान को दूसरा, कर्नाटक को तीसरा आंध्र प्रदेश को चौथा तथा गुजरात को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसमें उत्तर प्रदेश को सबसे निचला स्थान प्राप्त हुआ है।
  • छोटे राज्यों की संपूर्ण प्रदर्शन श्रेणी में 8 राज्यों को रैकिंग प्रदान की गई है।
  • इसमें मणिपुर को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात त्रिपुरा को दूसरा, गोवा को तीसरा, मिजोरम को चौथा तथा नगालैंड को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसमें अरुणाचल प्रदेश को सबसे निचला स्थान प्राप्त हुआ है।
  • 7 केंद्रशासित प्रदेशों की संपूर्ण प्रदर्शन श्रेणी में चंडीगढ़ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात दादरा एवं नागर हवेली दूसरे, दिल्ली तीसरे, पुडुचेरी चौथे स्थान पर रहा।
  • इसमें लक्षद्वीप सबसे निचले स्थान पर है।
  • बड़े राज्यों की वृद्धिशील प्रदर्शन (Incremental Performance) श्रेणी में हरियाणा को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात असम दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है।
  • वृद्धिशील प्रदर्शन के मामले में कर्नाटक को सबसे निचला स्थान प्राप्त हुआ है।
  • छोटे राज्यों की वृद्धिशील प्रदर्शन श्रेणी में मेघालय को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात नगालैंड एवं गोवा क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं।
  • केंद्रशासित प्रदेशों की वृद्धिशील प्रदर्शन श्रेणी में दमन एवं दीव को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
  • दादरा एवं नागर हवेली और पुडुचेरी क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1586938
http://social.niti.gov.in/edu-new-ranking