सौरमंडल से बाहर स्थित ग्रह पर पानी की खोज

Is K218b really a habitable superEarth
प्रश्न-खगोलविदों ने पहली बार सौरमंडल से बाहर स्थित एक ग्रह (K2-18b) के वातावरण में जलवाष्प की उपस्थिति का पता लगाया है। इस ग्रह के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस ग्रह का आकार और सतह का गुरूत्वाकर्षण पृथ्वी की तुलना में अधिक है।
(b) यह ग्रह पृथ्वी से 112 प्रकाश वर्ष दूरी पर स्थित है।
(c) इस ग्रह पर पृथ्वी के समान जल और तापमान मौजूद है।
(d) इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से 8 गुना अधिक है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • खगोलविदों ने पहली बार सौरमंडल से बाहर स्थित एक ग्रह के वातावरण में जलवाष्प की उपस्थिति का पता लगाया है।
  • इस ग्रह का नाम K2-18b है। इस ग्रह का आकार और सतह का गुरूत्वाकर्षण पृथ्वी की तुलना में अधिक है।
  • यह ग्रह पृथ्वी से 110 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है, जो छोटे से लाल बौने तारे के आसपास नक्षत्र मंडल में स्थित है।
  • इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से 8 गुना अधिक है।
  • यूनाइटेड किंगडम के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में सेंटर फॉर स्पेस एक्सोकेमिस्ट्री के खगोलविदों ने इस ग्रह के वातावरण में जलवाष्प का पता लगाने के लिए नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप के डेटा का उपयोग किया।
  • कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मॉट्रियल के प्रोफेसर वियर्न वेनेक के नेतृत्व में टीम ने नासा के हबल टेलीस्कोप द्वारा वर्ष 2016-2017 में एकत्र किए गए और पुरालेख डेटा का उपयोग करते हुए K2-18b के वातावरण के माध्यम से फिल्टर हुए प्रकाश का विश्लेषण करने के लिए ओपन-सोरर्स एल्गोरिदम विकसित किया।
  • यह अध्ययन नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित है।
  • नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित पेपर के लेखकों के अनुसार इस ग्रह के वायुमंडल में नाइट्रोजन और मीथेन सहित अन्य अणु मौजूद हो सकते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि K2-18b सैकड़ों ‘सुपर-अर्थ’ में से एक है, जिसे वर्ष 2015 में नासा के केपलर स्पेस टेलीस्कोप द्वारा खोजा गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://earthsky.org/space/k2-18b-habitable-super-earth-or-mini-neptune

https://www.indiatoday.in/science/story/water-found-for-first-time-on-potentially-habitable-exoplanet-1598347-2019-09-12