सुपर अर्थ : HD219134b

प्रश्न-हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी सेलगभग21 प्रकाश वर्ष दूर स्थित सुपर अर्थ की खोज की गई है, जिसका नाम है-
(a) HD219134b
(b) HD219134C
(c) HD219134D
(d) HD219134E
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर, 2018 में शोधकर्ताओं द्वारा पृथ्वीसे21 प्रकाश वर्ष दूर स्थित सुपर अर्थ के खोज की पुष्टि की गई।
  • यह सुपर अर्थ है-HD219134b।
  • यह एक्जैटिक (Exotic) ग्रह सौरमंडल केबाहर नक्षत्र कैसीओपिया(Cassiopeia) में स्थित है।
  • यह पृथ्वी से लगभग5 गुना द्रव्यमान वाला है।
  • इसमें लोहे का एक मैसिव(Massive) कोर नहीं है, लेकिन इसमेंकैल्शियम और एल्युमीनियम की प्रधानता हैं।
  • ज्यूरिक विश्वविद्यालय, स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं ने इसके बारे मेंजानकारी जुटाई है।
  • सुपर अर्थ (महापृथ्वी)
  • सुपर अर्थ ऐसे गैर-सौरीय ग्रह को कहा जाता है, जो द्रव्यमान मेंपृथ्वी से अधिक परंतु सौरमंडल के बृहस्पति और शनि जैसे ‘गैस दानव ग्रहों’ केद्रव्यमान से काफी कम द्रव्यमान वाला होता है।
  • प्रायः पृथ्वी से दस गुना अधिक तक के द्रव्यमान वाले ग्रहों को सुपरअर्थ कहते हैं।
  • इससे अधिक द्रव्यमान वाले ग्रहों को गैस दानव ग्रहों की श्रेणी मेंरखा जाता है।
  • ध्यातव्य है किHD219134b एक्सोप्लैनेट के एक नए एक्सौटिकवर्ग से संबंधित तीन ग्रहों में से एक है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sciencealert.com/hot-super-earths-are-so-riddled-with-rubies-and-sapphires-they-may-shimmer
https://www.businessinsider.com/super-earth-planet-could-produce-sapphires-and-rubies-2018-12?IR=T
https://www.forbes.com/sites/davidbressan/2018/12/22/astronomers-discover-whole-new-worlds-made-likely-of-sapphires-and-rubies/#71244d8475be