सुधा पेनुली

प्रश्न-एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की अध्यापिका (सुधा पेनुली) को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (NAT), 2020 के लिए चुना गया है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन EMRS के बारे में सही है?
(a) उच्च और व्यावसायिक शैक्षिक पाठयक्रमों में अवसरों का लाभ उठाने और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में एसटी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्ष 1997-98 में ईएमआरएस शुरू हुआ।
(b) ‘जनगणना-2011’ के अनुसार, समूचे देश में, 564 ऐसे उप-जिले हैं, जिनमें से 102 उप-जिलों में ईएमआरएस है।
(c) वर्ष 2018 की संशोधित ईएमआरएस स्कीम के तहत वर्ष 2022 तक 50% से अधिक अनुसूचित जनजाति (एसटी) आबादी और कम-से-कम 20,000 जनजातीय व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में, एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) होगा।
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की अध्यापिका (सुधा पेनुली) को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (NAT), 2020 के लिए चुना गया है।
  • यह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए विशेष गौरव की बात है क्योंकि पहली बार किसी EMRS के शिक्षक को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • सुधा पेनुली
  • सुधा पेनुली ईएमआरएस-कलसी, देहरादून, उत्तराखंड की उप-प्रधानाचार्या हैं।
  • श्रीमती सुधा पेनुली को कठोर तीन चरणीय ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया के बाद 47 उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया।
  • एकलव्य जन्म-दिवस बगिया (बर्थडे गार्डन), शिक्षा में नाट्य मंच, एकलव्य जनजातीय संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम), कौशल विकास कार्यशालाएं और इसी तरह की पहलें, उनके अभियान के अभिनव प्रयोगों की सबसे अनूठी विशेषताएं हैं।
  • आदिवासी छात्रों के शैक्षणिक विकास और सर्वांगीण विकास के बीच एक अच्छा संतुलन बनाते हुए जनजातीय कार्य मंत्रालय के प्रयासों को सही दिशा में ले जाना, उनकी सतत उपलब्धि है।
  • EMRS
  • उच्च और व्यावसायिक शैक्षिक पाठयक्रमों में अवसरों को लाभ उठाने और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में एसटी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए वर्ष 1997-98 में ईएमआरएस शुरू हुआ।
  • जनगणना-2011 के अनुसार, समूचे देश में, 564 ऐसे उप-जिले हैं, जिनमें से 102 उप-जिलों में ईएमआरएस है।
  • वर्ष 2018 की संशोधित ईएमआरएस स्कीम के तहत, वर्ष 2022 तक 50% से अधिक अनुसूचित जनजाति (एसटी) आबादी और कम-से-कम 20,000 जनजातीय व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में, एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) होगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1649146