सिंधु घाटी के निवासियों में थी एक अलग वंशावली

Genome of nearly 5000-year-old woman links modern Indians to ancient civilization

प्रश्न-हड़प्पा का राखीगढ़ी स्थित कब्रिस्तान किस प्रदेश में है?
(a) हरियाणा
(b) पंजाब
(c) राजस्थान
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • शोधकर्ताओं ने हाल ही में हरियाणा के राखीगढ़ी में हड़प्पा कब्रिस्तान से निकले कंकाल के अवशेषों से डी.एन.ए. का अध्ययन किया है।
  • हड़प्पा वासियों पर किये गए इस नए आनुवांशिक अध्ययन से सिद्ध हुआ है कि उनकी अपनी एक स्वतंत्र वंशागति है, अर्थात वे यूरेशियन कृषकों के वंशज नहीं थे।
  • प्रोफेसर बसंत शिंदे की अध्यक्षता में डेक्कन कॉलेज पोस्ट ग्रेजुएट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट पूना के पुरातत्व विभाग की टीम ने इस नए अध्ययन में सिंधु घाटी सभ्यता पर एक नया प्रकाश डाला है।
  • शोधकर्ताओं ने पहली बार हड़प्पा से संबद्ध व्यक्ति की सफलतापूर्वक जीनोम सीक्वेंसिंग करके इसे पुरातात्विक आंकड़ों के साथ संयुक्त किया है।
  • प्राचीन हड़प्पा वासियों की उत्पति के बारे में इस नए डी.एन.ए. अध्ययन को एक शोध-पत्र ‘सेल’ (Cell) में शीर्षक “An Ancient Harappan Genome Lacks Ancertry from steppe Pastoralists or Iranian farmers” के तहत प्रकाशित हुआ है।
  • अध्ययन के निष्कर्ष इस प्रकार हैं:-
  • दक्षिण एशिया के इन शिकारी संग्राहकों (Hunter Gatherers) की एक स्वतंत्र वंशावली थी।
  • इन्हीं शिकारी समुदायों ने एक जगह स्थापित होकर कृषि समुदायों को जन्म दिया और इस प्रकार हड़प्पा सभ्यता का निर्माण किया।
  • हड़प्पा के किसी व्यक्ति के जीनोम में न तो स्टेपी क्षेत्र (Steppe region) और न ही ईरानी कृषकों के अंश है।
  • डी.एन.ए. परिणामों में शिकारी संग्राहक से लेकर आधुनिक समय तक एक आनुवंशिक निरंतरता दिखाई देती है।
  • इस प्रकार इस नए अध्ययन में इस सिद्धांत को खारिज कर दिया कि हड़प्पावासी मैदानी-चरवाहों (Steppe Pasteral) या ईरानी कृषकों के वंशज थे।
  • नई खोज इस परिकल्पना को भी खारिज करती है कि हड़प्पा काल में एशिया के बाहर से एक व्यापक सामूहिक प्रवास हुआ था।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sciencemag.org/news/2019/09/genome-nearly-5000-year-old-woman-links-modern-indians-ancient-civilization
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/rakhigarhi-dna-study-questions-aryan-invasion-theory-claims-author/articleshow/71001985.cms