सातवां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो

7th World Ayurveda Congress & Arogya Expo

प्रश्न-1-4 दिसंबर, 2016 के मध्य सातवां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) जयपुर (b) कोलकाता
(c) नई दिल्ली (d) बंगलुरू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1-4 दिसंबर, 2016 के मध्य सातवां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (7th World Ayurveda Congress) एवं आरोग्य एक्सपो कोलकाता स्थित साइंस सिटी में आयोजित किया जा रहा है।
  • इसका आयोजन विश्व आयुर्वेद फाउंडेशन द्वारा आयुष मंत्रालय और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के सहयोग से किया गया।
  • इस कांग्रेस का केंद्रीय विषय ‘आयुर्वेद के पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना’ (Strengthening the Ayurveda Ecosystem) है।
  • इसके साथ ही आयुर्वेद कांग्रेस में आयुष मंत्रालय द्वारा 1 से 4 दिसंबर, 2016 के मध्य ‘आरोग्य एक्सपो’ का भी आयोजन किया गया।
  • इस कांग्रेस में 4000 से भी ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें विश्व आयुर्वेद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 40 देशों से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुये।
  • इससे पूर्व विश्व आयुर्वेद कांग्रेस वर्ष 2002 में कोच्चि, वर्ष 2006 में पुणे, वर्ष 2008 में जयपुर, वर्ष 2012 में भोपाल और वर्ष 2014 में नई दिल्ली में आयोजित की जा चुकी है।
  • यह वर्ष 2002 से पूरक और वैकल्पिक स्वास्थ्य मामले में विश्व का सबसे बड़ा मेला है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ayurworld.org/