सातवां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव‚ 2021

India International Science Festival 2021

प्रश्न-10-13 दिसंबर‚ 2021 के मध्य ‘सातवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव‚ 2021’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) कोलकाता
(b) पणजी
(c) चेन्नई
(d) नई दिल्ली
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 10-13 दिसंबर‚ 2021 के मध्य सातवें ‘भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव‚ 2021 का आयोजन पणजी‚ गोवा में किया गया।
  • इस महोत्सव का उद्घाटन 10 दिसंबर‚ 2021 को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया।
  • इसका आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय‚ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा विज्ञान भारती और गोवा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • इस संस्करण के आयोजन हेतु पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत कार्यरत ‘सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च’ नोडल एजेंसी है।
  • वर्ष 2021 में इस महोत्सव का मुख्य विषय (Theme) ‘समृद्ध भारत के लिए रचनात्मकता‚ विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी और नवाचार का जश्न मनाना’ (Celebrating Creativity in Science, Technology and Innovation for Prosperous India) है।
  • इसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनियों सहित विभिन्न 12 कार्यक्रम आयोजित हुए।
  • इसका आयोजन वर्चुअल और ऑफ लाइन दोनों माध्यम से किया गया।
  • इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.scienceindiafest.org/aboutiisf2021