साइनबोर्ड पर जनजातीय भाषा अनिवार्य

Tripura makes using tribal language on signboards mandatory

प्रश्न-किस राज्य के 60 प्रतिशत से अधिक आदिवासी ‘कोकबोरोक’ भाषा बोलते हैं?
(a) छत्तीसगढ़
(b) त्रिपुरा
(c) झारखंड
(d) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 नवंबर, 2017 को त्रिपुरा सरकार द्वारा सभी सरकारी इमारतों के साइनबोर्ड, नामपट्टिका और अन्य नोटिस बोर्ड पर जनजातीय भाषा और नाम का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया।
  • राज्य में जनजातीय नाम और जनजातीय भाषा ‘कोकबोरोक’ लिखने के काम की निगरानी हेतु एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।
  • ज्ञातव्य है कि त्रिपुरा की कुल आबादी 37 लाख है जिसमें एक तिहाई हिस्सा आदिवासियों का है।
  • इस राज्य के 11,66,813 आदिवासियों में से 60 प्रतिशत से अधिक कोकबोरोक भाषा बोलते हैं।

संबंधित लिंक
http://www.business-standard.com/article/news-ians/tripura-makes-using-tribal-language-on-signboards-mandatory-117111900327_1.html