सबसे बड़े तिरंगे का ध्वजारोहण

प्रश्न-10 मई, 2018 को अब तक के सबसे बड़े तिरंगे का ध्वजारोहण किस राज्य में किया गया?
(a) गुजरात
(b) कर्नाटक
(c) उत्तराखंड
(d) तेलंगाना
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 10 मई, 2018 को हैदराबाद, तेलंगाना स्थित एनटीआर स्टेडियम में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम (पहला स्वतंत्रता संग्राम) की वर्षगांठ पर विश्व के सबसे बड़े तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया।
  • यह ध्वजारोहण टॉलीवुड के अभिनेता व जनासेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण द्वारा शहीदों की याद में किया गया।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन ‘वाइब्रेंट्स ऑफ कलाम’ द्वारा किया गया।
  • ‘वाइब्रेंट्स ऑफ कलाम’ एक ऐसी संस्था है, जो भारत के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों एवं दृष्टिकोण का प्रचार-प्रसार करती है।
  • इस वृहत तिरंगे की लंबाई 183 फीट तथा चौड़ाई 122 फीट है।
  • इस तिरंगे के निर्माण में महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।
  • एक आधिकारिक बयान के मुताबिक 20 महिलाओं ने 20 दिनों के भीतर इसकी सिलाई-कार्य को पूरा किया था।

संबंधित लिंक
http://vibrants.org/unfurling-of-the-worlds-largest-indian-national-flag-2018-vibrants-of-kalam/
http://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/pawan-kalyan-unfurls-largest-indian-flag/article23841823.ece

One thought on “सबसे बड़े तिरंगे का ध्वजारोहण”

Comments are closed.