सबसे बड़ा व्यापार समझौता (RCEP)

प्रश्न-15 नवंबर, 2020 को चीन कुल 15 देशों में विश्व के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) का गठन करने के संबंध में आभासी तौर पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस समझौते के दायरे में विश्व भर की लगभग एक-तिहाई आर्थिक गतिविधियां शामिल हैं।
(b) मुख्यतः इस समझौते के तहत सदस्य देश टैरिफ को कम करेंगे और व्यापार सेवा के रास्ते खोलेंगे।
(c) इस समझौते में अमेरिका शामिल नहीं है।
(d) भारत ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 नंवबर, 2020 को चीन समेत कुल 15 देशों ने विश्व के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) का गठन करने के संबंध में आभासी तौर पर हस्ताक्षर किए।
  • इसके दायरे में विश्वभर की लगभग एक-तिहाई आर्थिक गतिविधियां शामिल हैं।
  • इस समझौते से एशियाई देशों को उम्मीद है कि कोरोनावायरस महामारी की आर्थिक मार से तेजी से उबरने में सहायता प्राप्त होगी।
  • इस क्षेत्रीय साझेदारी के माध्यम से चीन की कोशिश एशियाई बाजारों एवं व्यापार में अपना वर्चस्व कायम करना है।
  • इस समझौते पर एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (ASEAN) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान आभासी तरीके से हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौते में आसियान के 10 सदस्य देशों के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
  • 10 आसियान के सदस्य देशों में कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, म्यंमार, फिलीपींस, थाईलैंड, ब्रुनेई, सिंगापुर, मलेशिया और वियतनाम शामिल हैं।
  • क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर टैरिफ को कम करने या हटाने में मदद करेगा और डेटा ट्रांसमिशन के लिए नियम निर्धारित करेगा।
  • मुख्यतः इस समझौते के तहत सदस्य देश टैरिफ कम करेंगे और व्यापार सेवा के रास्ते खोलेंगे।
  • इस समझौते में अमेरिका शामिल नहीं है।
  • भारत को भी क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) पर हस्ताक्षर करना था, किन्तु उसने विगत वर्ष इस साझेदारी से अलग कर लिया था।
  • भारत ने इस साझेदारी के तहत मार्केट एक्सेस का मुद्दा उठाया था और इस बात की आशंका जाहिर की थी कि देश के बाजार में यदि चीन के सस्ते सामानों का वर्चस्व हो जाएगा, तो भारत के घरेलू विनिर्माताओं एवं उत्पादों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा।
  • अगले 2 वर्षों के भीतर पर्याप्त रूप से भाग लेने वाले देशों के समझौते पर पुष्टि करने के बाद यह संधि प्रभावी होगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://asean.org/asean-hits-historic-milestone-signing-rcep/