प्रश्न-‘रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च, 2019 के अनुसार कौन सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड है?
(a) अमेजन इंडिया
(b) माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
(c) सोनी इंडिया
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
(a) अमेजन इंडिया
(b) माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
(c) सोनी इंडिया
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 17 जून, 2019 को ‘रेंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च, 2019’ जारी किया गया।
- इसके अनुसार वित्तीय स्थिति, प्रौद्योगिकी के उपयोग और मजबूत प्रतिष्ठा के मानकों पर अमेजन इंडिया का स्तर कॉफी ऊंचा है।
- इस कारण इसे सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड माना गया।
- इस सूची में ‘माइक्रोसॉफ्ट इंडिया’ दूसरे स्थान पर और सोनी इंडिया तीसरे स्थान पर है।
- शीर्ष दस नियोक्ताओं की सूची में इसके अलावा मर्सडीज-बेंज चौथे स्थान, आईबीएम पांचवें, लार्सन एंड टुब्रो छठे, नेस्ले सातवें, इंफोसिस आठवें, सैमसंग नौवें और डेल दसवें स्थान पर हैं।
- ध्यातव्य है कि गूगल इंडिया इस सूची में लगातार तीन वर्ष शीर्ष पर रही थी।
- इस कारण रिसर्च के पिछले अंक में (पिछले साल) उसे ‘हाल ऑफ फेम’ रिसर्च में शामिल किया गया था।
- ‘रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च’ एक अध्ययन है जो विश्व की 75 प्रतिशत अर्थव्यवस्था को दायरे में रखकर किया जाता है।
- इसमें 32 देश शामिल हैं और यह हर साल दुनिया भर से दो लाख से अधिक लोगों के बीच सर्वेक्षण करता है।
- ‘रिसर्च’ के निष्कर्षों के अनुसार भारत में किसी नियोक्ता को चुनने की सबसे बड़ी वजह उसके द्वारा दिया जाने वाला वेतन और कर्मचारी को मिलने वाले लाभ हैं।
- इसके बाद लोग इस मामले में काम और निजी जिंदगी के बीच का संतुलन और नौकरी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हैं।
- 55 प्रतिशत भारतीय बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करना पसंद करते हैं।
- जबकि नौ प्रतिशत लोग स्टार्टअप में काम करना पसंद करते हैं।
- रिसर्च की प्रासंगिकता
- वर्तमान परिदृश्य में नियोक्ताओं की ब्रांडिंग कंपनियों और कर्मचारियों दोनों के लिए ही एक अहम उपकरण बन गया है।
- इससे जहां नियोक्ता को कुशल कामगार मिलते हैं, वहीं भावी कर्मचारियों को पता चलता है कि कंपनी उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर पाएगी या नहीं।
संबंधित लिंक भी देखें…