प्रश्न-18 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्थानांतरण कर उन्हें कहां का राज्यपाल नियुक्त किया?
(a) गुजरात
(b) त्रिपुरा
(c) मध्य प्रदेश
(d) मेघालय
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 18 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्थानांतरण कर उन्हें मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया।
- महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- ये नियुक्तियां इनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रभावी हो जाएंगी।
- सत्यपाल मलिक को अक्टूबर, 2019 को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
- सत्यपाल मलिक तथागत राय की जगह लेगे।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…