पंडिज जसराज

प्रश्न-17 अगस्त, 2020 को प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2000
(b) वर्ष 2005
(c) वर्ष 2008
(d) वर्ष 1998
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 अगस्त, 2020 को प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का न्यू जर्सी (यूएसए) में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 28 जनवरी, 1930 को हिसार हरियाणा में हुआ था।
  • वह मेवाती घराने से संबंधित थे।
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें ‘रसराज’ की उपाधि दी थी।
  • उन्हें वर्ष 1975 में पद्मश्री वर्ष 1990 में पद्मभूषण और वर्ष 2000 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा, उन्हें वर्ष 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • वह मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार तथा लता मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित थे।
  • 82 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंटार्कटिका पर अपनी प्रस्तुति दी।
  • इसके साथ ही वे सातों महाद्वीप में कार्यक्रम पेश करने वाले पहले भारतीय बन गए थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/entertainment/music/legendary-classical-vocalist-pandit-jasraj-dies-at-90/article32376512.ece