संस्कृति मंत्रियों की 15वीं बैठक, 2018

प्रश्न-17 मई, 2018 को एससीओ संस्कृति मंत्रियों की 15वीं बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) नई दिल्ली
(b) ताशकंद
(c) वुहान
(d) सान्या
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 17 मई, 2018 को शंघाई सहयोग संगठन के संस्कृति मंत्रियों की 15वीं बैठक (15th Meeting of SCO Cultural Minister’s) सान्या, हैनान प्रांत (चीन) में संपन्न हुई।
  • भारत ने पहली बार एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
  • इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्रत प्रभार) और पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किया।
  • गौरतलब है कि भारत अस्ताना, कजाकिस्तान में एससीओ राष्ट्र प्रमुखों के सम्मेलन के दौरान जून, 2017 को शंघाई सहयोग संगठन का पूर्ण सदस्य बना था।
  • 8 सदस्यीय एससीओ विश्व की आबादी का लगभग 42 प्रतिशत, इसके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 20 प्रतिशत और भू-भाग के 22 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।
  • एससीओ की स्थापना 26 अप्रैल, 1996 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय बीजिंग चीन में हैं।
  • एससीओ के सदस्य देशों में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान भारत तथा पाकिस्तान शामिल है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179352
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=72255