संशोधित राष्ट्रीय तपेदिक नियंत्रण कार्यक्रम

प्रश्न-भारत सरकार ने किस वर्ष तक देश को तपेदिक (टीबी) मुक्त करने का लक्ष्य रखा है?
(a) वर्ष 2022
(b) वर्ष 2023
(c) वर्ष 2025
(d) वर्ष 2030
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 जून, 2019 को संशोधित राष्ट्रीय तपेदिक नियंत्रण कार्यक्रम (आरएनटीसीपी) की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की।
  • इस बैठक में डॉ. हर्षवर्धन ने अधिकारियों को मिशन मोड में तपेदिक उन्मूलन के संबंध में कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
  • भारत ने वर्ष 2025 तक देश को तपेदिक मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, जबकि वैश्विक स्तर पर तपेदिक उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक निर्धारित किया गया है।
  • तपेदिक (टीबी) मुक्त भारत का नारा ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ है।
  • भारत सरकार ने वर्ष 1962 में राष्ट्रीय टीबी (TB) कार्यक्रम शुरू किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://newsonair.nic.in/Main-News-Details.aspx?id=364395
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1573445