संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार‚ 2022-23

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(1) फरवरी‚ 2024 में वर्ष 2022 और 2023 के लिए अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की गई।
(2) इसमें मंच कला क्षेत्र के 6 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को अकादमी फेलो (अकादमी रत्न) के रूप में चुना गया।
(3) ये पुरस्कार वर्ष 1965 से दिए जा रहे हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (2)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3)
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • जनरल काउंसिल ने वर्ष 2022 और 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) के लिए संगीत‚ नृत्य‚ रंगमंच‚ पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/रंगमंच‚ कठपुतली और मंच कला में समग्र योगदान के क्षेत्र से 92 कलाकारों का भी चयन किया।
  • अकादमी पुरस्कार के तहत ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अतिरिक्त 1 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है।
  • इसके साथ ही वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए 80 युवा कलाकारों का भी चयन किया गया है।
  • इस पुरस्कार के तहत ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अतिरिक्त 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • ज्ञातव्य है कि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार वर्ष 1952 से दिए जा रहे हैं।

Related Static G.K.

  • संगीत नाटक अकादमी भारत की राष्ट्रीय संगीत अकादमी नृत्य और नाटक-भारत सरकार द्वारा स्थापित कला की पहली राष्ट्रीय अकादमी है।
  • इसकी स्थापना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 31 मई‚ 1952 को हुई थी।
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 28 जनवरी‚ 1953 को संसद भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में इसका उद्‌घाटन किया गया।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2012083https://www.sangeetnatak.gov.in/public/uploads/annoucement/1709191095_Final%20Press%20Release%20for%20Sangeet%20Natak%20Akademki%20Fellowship,%20Sangeet%20Natak%20Akademi%20Awards%20and%20Ustad%20Bismilla%20Khan%20Yuva%20Puraskar%20for%20the%20years%202022%20and%202023.pdf