संगीता वर्मा

Sangeeta Verma joins as CCI member

प्रश्न-हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के सदस्य के रूप में शामिल हुई हैं-
(a) श्यामला गोपीनाथ
(b) संगीता वर्मा
(c) नयना लाल किदवई
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 दिसंबर, 2018 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के द्वारा संगीता वर्मा को CCI सदस्य के रूप में शामिल किए जाने की घोषणा की गई।
  • संगीता वर्मा 1981 बैच की IES (भारतीय आर्थिक सेवा) अधिकारी हैं।
  • CCI का गठन अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता समेत तीन सदस्यों (जिसमें संगीता वर्मा भी शामिल हैं) के द्वारा हुआ है।
  • CCI के अन्य दो सदस्य हैं-ऑगस्टीन पीटर और यूसी नाहटा।
  • अप्रैल में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने CCI में सदस्यों की संख्या को छह से घटाकर तीन कर दिया था।
  • आयोग की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी।
  • CCI भारत की एक विनियामक संस्था है। इसका उद्देश्य स्वच्छ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है, ताकि बाजार उपभोक्ताओं के हित का साधन बनाया जा सके।

लेखक-पंकज पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/sangeeta-verma-joins-as-cci-member-118122400779_1.html