श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती, 2019

प्रश्न-श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती वर्ष 2019 में मनाई जाएगी। इस संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजनों हेतु एक क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है, इसके अध्यक्ष हैं-
(a) राजनाथ सिंह
(b) सुषमा स्वराज
(c) हरसिमरत कौर
(d) निर्मला सीतारमण
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2019 में भारत सहित पूरे विश्व में महान संत और सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती मनाई जाएगी।
  • प्रधानमंत्री ने गुरु नानक जयंती के महत्व को देखते हुए 19 नवंबर, 2018 को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया है।
  • वित्त मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री इस समिति के सदस्य हैं।
  • इस समिति की देख-रेख में देश-विदेश में श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती से संबंधित समारोहों का आयोजन किया जाएगा।
  • क्रियान्वयन समिति निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित करेगी-
  • सुल्तानपुर लोधी नगर को विरासत नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • रेल मंत्रालय द्वारा सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से उन्नत बनाया जाएगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत में उच्च शक्ति का टेलीस्कोप स्थापित करेगा ताकि श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब का दर्शन कर सकें।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा पंजाब में राष्ट्रीय अंतर संप्रदाय अध्ययन संस्थान की स्थापना की जाएगी। संस्थान हेतु राज्य सरकार निःशुल्क जमीन उपलब्ध कराएगी।
  • दूरदर्शन श्री गुरु नानक देव जी तथा गुरुवाणी पर लाइव प्रसारण का आयोजन करेगा।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा विभिन्न भारतीय भाषाओं में गुरुवाणी का प्रकाशन किया जाएगा।

[अभय प्रताप सिंह ]

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1553157
https://timesofindia.indiatimes.com/india/high-powered-telescope-for-kartarpur-darshan-soon/articleshow/66703035.cms