शहरी विकास मंत्रालय ने 6 राज्यों की अटल मिशन योजनाओं को मंजूरी दी

Atal mission project

प्रश्न-3 फरवरी, 2017 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 6 राज्यों की अटल मिशन योजनाओं (अम्रुत) को मंजूरी दी। इन राज्यों में शामिल नहीं हैं-
(a) त्रिपुरा
(b) पुडुचेरी
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) झारखंड
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 3 फरवरी, 2017 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने अटल कायाकल्प एवं शहरी रूपांतरण मिशन (AMRUT) के तहत अगले 3 वित्त वर्षों अर्थात वर्ष 2017-20 के लिए 6 राज्यों की अटल मिशन योजनाओं को मंजूरी दे दी है।
  • इन राज्यों में कर्नाटक, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।
  • इन 6 राज्यों में अम्रुत मिशन के अंतर्गत आने वाले 42 शहरों में 1432 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता के साथ कुल 2,863 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई है।
  • कर्नाटक में 2070 करोड़ रुपये, झारखंड में 556 करोड़, हिमाचल प्रदेश 115 करोड़ अरुणाचल प्रदेश में 53 करोड़, नगालैंड में 45 करोड़ और पुडुचेरी में 24 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  • इसके तहत सभी शहरी घरों को नलों के जरिए जलापूर्ति की व्यवस्था करने, जलापूर्ति को बढ़ाकर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर के मानक स्तर पर पहुंचाने, सीवरेज एवं निकासी के नेटवर्कों को बेहतर करने, गैर मोटर वाले परिवहन को बढ़ावा देने और पार्कों एवं हरित स्थलों के विकास पर यह राशि खर्च की जाएगी।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157980
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157950