शंघाई सहयोग संगठन के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन, 2018

प्रश्न-5-9 मई, 2018 के मध्य शंघाई सहयोग संगठन के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(a) ताशकंद
(b) तेहरान
(c) वुहान
(d) कोलंबो
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5-9 मई, 2018 के मध्य शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन बुहान, चीन में आयोजित हुआ।
  • एससीओ के सदस्य देशों के बीच यह पहली पर्यटन मंत्रिस्तरीय बैठक है।
  • केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फोंस ने सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • एससीओ के सदस्य राज्यों के पर्यटन मंत्रियों ने एक स्मार्ट पर्यटन प्रणाली विकसित करने के लिए यात्रा उत्पाद विकास पर्यटन सुरक्षा और उच्च तकनीकी पर्यटन प्रबंधन के शोध पर विचार-विमर्श किया।
  • एससीओ सदस्य राज्यों के बीच वर्ष 2019 से 2020 तक पर्यटन सहयोग के लिए एक कार्य योजना सम्मेलन में प्रस्तावित की गई।
  • इस कार्य योजना का अनुमोदन 9-10 जून, 2018 के मध्य किंगदाओं में आयोजित होने वाले एससीओ के राज्य परिषद के प्रमुखों की बैठक में संभावित है।

संबंधित लिंक
http://eng.sectsco.org/news/20180508/420573.html
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179208