व्हाइट हाउस की पहली अश्वेत महिला प्रेस सचिव

प्रश्न-मई‚ 2022 में कौन व्हाइट हाउस की पहली अश्वेत महिला प्रेस सचिव नामित हुई?
(a) जेन साकी
(b) कैरीन जीन-पियरे
(c) अनीता डन
(d) सिंथिया पियरे
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 मई‚ 2022 को अमेरिकी राष्ट्रपति जो‚ बाइडन ने कैरीन जीन-पियरे को व्हाइट हाउस की अगली प्रेस सचिव के रूप में नामित किया।
  • वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला और एलजीबीटीक्यू समुदाय की पहली सदस्य होंगी।
  • इस पद पर वह जेन साकी का स्थान लेंगी।
  • जो बाइडन के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद से जीन-पियरे प्रमुख उप-प्रेस सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.reuters.com/world/us/biden-taps-karine-jean-pierre-white-house-press-secretary-2022-05-05/