वैश्विक टी.बी. (तपेदिक) रिपोर्ट, 2019

Global tuberculosis report 2019

प्रश्न-सही कथन का चुनाव कीजिए
(1) हाल ही में ‘वैश्विक टी.बी. रिपोर्ट-2019’ डब्ल्यू.एच. ओ.के द्वारा जारी की गई है।
(2) इस रिपोर्ट के आंकड़े विश्व के 202 देशों के सर्वेक्षण के उपरांत लिए गए हैं।
(3) डब्ल्यू. एच.ओ. ने 2010 में ‘एंड टी.बी. स्ट्रेटजी’ के अंतर्गत टी.बी. के उन्मूलन के लिए लक्ष्यों को निर्धारित किया।
(4) वैश्विक टी.बी. रिपोर्ट’ डब्ल्यू.एच.ओ. के द्वारा वर्ष 2000 से प्रति दो वर्ष के अंतराल पर जारी किया जाता है।
विकल्प
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) 1,2,3 और 4
(d) केवल 1 और 3
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 अक्टूबर, 2019 को डब्ल्यू.एच.ओ. ने वैश्विक टी.बी. रिपोर्ट-2019 (Global Tuberculosis Report, 2019) जारी किया।
  • रिपोर्ट की मुख्य बातें
  • इस रिपोर्ट के आकंड़े 202 देशों से लिए गए हैं, जो विश्व की लगभग 99 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया वर्ष 2020 तक ‘एंड टी.बी. स्ट्रेटजी’ (End TB Strategy) के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अपेक्षित गति से नहीं चल रही है।
  • डब्ल्यू. एच.ओ. के द्वारा ‘एंड टी.बी. स्ट्रेटजी’ के अंतर्गत वर्ष 2015-18 से टी.बी. को 20 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन वर्ष 2015 से 2018 के बीच की निर्धारित लक्ष्य की अपेक्षा टी.बी. के मामलों में केवल 6.3 प्रतिशत की गिरावट देखने की मिली।
  • वर्ष 2015 से 2018 के बीच टी.बी. से होने वाली मौतों की कुल संख्या में वैश्विक गिरावट 11 प्रतिशत थी। यह गिरावट वर्ष 2020 तक ‘एंड टी.बी. स्ट्रेटजी’ के अंतर्गत लक्ष्यित 35 प्रतिशत की कमी के सापेक्ष एक-तिहाई से भी कम थी।
  • रिपोर्ट के अनुसार, टी.बी. के सभी रूपों के लिए भारी लागत 27 प्रतिशत से लेकर 83 प्रतिशत तक और दवा प्रतिरोधी टी.बी. के लिए 67 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक थी।
  • वैश्विक टी.बी. रिपोर्ट-2019 में भारत की स्थिति
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले वर्ष टी.बी. के रोगियों की संख्या में 50,000 की गिरावट देखने को मिली है।
  • टी.बी. के रोगियों की संख्या वर्ष 2017 में जहां प्रति एक लाख लोगों पर 204 थी, वह वर्ष 2018 में घटकर 199 रह गई है।
  • भारत में वर्ष 2017 में टी.बी. रोगियों की संख्या 27.4 लाख से घटकर वर्ष 2018 में 26.9 लाख हो गई है।
  • वैश्विक टी.बी. रिपोर्ट
  • डब्ल्यू. एच.ओ. वर्ष 1997 से प्रतिवर्ष ‘वैश्विक टी.बी. रिपोर्ट’ का प्रकाशन करता है।
  • डब्ल्यू.एच. ओ. ने वर्ष 2015 में टी.बी. के उन्मूलन के लिए ‘एंड टी.बी. स्ट्रेटजी’ के अंतर्गत लक्ष्यों को निर्धारित किया।

लेखक-वृषकेतु राय

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/tb/publications/global_report/en/#

One thought on “वैश्विक टी.बी. (तपेदिक) रिपोर्ट, 2019”

Comments are closed.