वैश्विक उष्णता के नियंत्रण हेतु समताप मंडलीय अवरोधक का प्रारूप

Scientists mull stratospheric barrier to curb warming

प्रश्न-वायुमंडल के किस परत में ओजोन गैस पाई जाती है

(a) क्षोभ मंडल

(b) समताप मंडल

(c) आयन मंडल

(d) बाह्य मंडल

उत्तर-(b)

संबंधित तथ्य

  • वैज्ञानिकों द्वारा यह पाया गया है कि यदि पृथ्वी के ऊपरी सतह पर ऐसे रसायन का छिड़काव किया जाए, जो सूर्य की किरणों को परावर्तित करने में सक्षम हों, तो वैश्विक ऊष्णता को कम किया जा सकता है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के वैज्ञानिकों के अध्ययन के आधार पर यह तकनीक अत्यंत कम खर्चीली होगी। जिसका 15 वर्षों तक प्रतिवर्ष खर्च $ 2.25 अरब होगा।
  • यह तकनीक अभी असिद्ध और परिकल्पित है। इस तकनीक में पृथ्वी के ऊपरी सतह पर विशाल हौज, कैनन एवं विशेष रूप से डिजाइन किए गए हवाई जहाज द्वारा सल्फेट कण का छिड़काव किए जाने की योजना है। यह सल्फेट कण प्रकाश की किरणों का परावर्तन करके वैश्विक ऊष्णता को कम कर सकता है।
  • कुछ शोधों के अनुसार Geo Engine–ering Technique जिसे Stratos–pheric aerosol Injection (SAI) भी कहते हैं, वैश्विक ऊष्णता को कम करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तकनीक के कुछ दुष्परिणाम जैसे-सूखा, अप्रत्याशित मौसम, फसल उत्पादन में कमी या स्वास्थ्य तथा शासकीय मुद्दे भी हो सकते हैं।
  • यह तकनीक वैश्विक ऊष्णता के लिए उत्तरदायी कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन के मुद्दे पर कोई भी विचार प्रस्तुत नहीं करती है।

[आर.के. चौरसिया ]

संबंधित लिंक…

https://www.klipinterest.com/scientists-mull-stratospheric-barrier-to-curb-warming

https://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/scientists-mull-stratospheric-barrier-to-curb-warming/article25587354.ece