प्रश्न-हाल ही में महात्मा गांधी की 148वीं जयंती के अवसर पर वेल्स के कार्डिफ के लॉयड जार्ज एवेन्यू में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा निर्मित है-
(a) कांस्य
(b) सफेद संगमरमर
(c) आयरन
(d) ग्रेनाइट पत्थर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 2 अक्टूबर, 2017 को महात्मा गांधी की 148वीं जयंती के अवसर पर वेल्स के कार्डिफ के लॉयड जॉर्ज एवेन्यू में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
- इसका अनावरण ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त वाई के सिन्हा ने किया।
- कांस्य निर्मित इस प्रतिमा की ऊंचाई 6 फुट तथा वजन 300 किग्रा. है।
- इसका निर्माण हिन्दू काउंसिल ऑल वेल्स के द्वारा करवाया गया है।
- इस प्रतिमा का निर्माण भारतीय मूर्तिकार रामसुतार और उनके पुत्र अनिल ने किया है।
- प्रतिमा की निर्माण लागत राशि 65,000 पाउंड है।
संबंधित लिंक
http://www.bbc.com/news/uk-wales-41469711
http://www.walesonline.co.uk/news/wales-news/new-statue-mahatma-gandhi-unveiled-13707494