विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन स्टार्टअप पुरस्कार, 2018

World Health Summit Startup award

प्रश्न-हाल ही में बर्लिन में संपन्न विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में किस भारतीय युवा वैज्ञानिक ने स्टार्टअप पुरस्कार जीता?
(a) शिवम शर्मा
(b) रूपम शर्मा
(c) अर्जुन पिल्लई
(d) संजीव राजा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 से 16 अक्टूबर, 2018 के मध्य विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन बर्लिन, जर्मनी में संपन्न हुआ।
  • सम्मेलन में 23 वर्षीय युवा भारतीय वैज्ञानिक रूपम शर्मा को उनके आविष्कार मैनोव्यू (Manovue) के लिए स्टार्टअप अवॉर्ड, 2018 से सम्मानित किया गया।


  • मैनोव्यू, टृष्टिहीन लोगों के लिए विश्व की पहली बुद्धिमतापूर्ण व्यक्तिगत सहायता प्रणाली है।
  • मैनोव्यू एक मुद्रित पाठ को समझने के लिए ब्रेल भाषा की आवश्यकता को समाप्त करता है जो विजन बुद्धिमत्ता (Vision Intelligence) एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स से मिलकर बना होता है।
  • रूपम एमआईटी टेक समीक्षा (Review), 2016 द्वारा 35 वर्ष से कम उम्र के शीर्ष इनोवेटर्स में से एक के रूप में पहचाने जाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
  • रूपम को जनवरी, 2017 में भारतीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक…
https://www.worldhealthsummit.org/initiatives/startup-track.html
https://indianexpress.com/article/lifestyle/health/young-indian-scientist-wins-world-health-summit-startup-award-in-berlin-5417695/