विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां रिपोर्ट‚ 2021

TRENDS IN WORLD MILITARY EXPENDITURE, 2021

प्रश्न-25 अप्रैल‚ 2022 को स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां रिपोर्ट‚ 2021 के अनुसार‚ विश्व के सर्वाधिक सैन्य खर्च करने वाले देशों में भारत का कौन-सा स्थान है?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अप्रैल‚ 2022 को स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा विश्व में सैन्य खर्च से संबंधित रिपोर्ट ‘विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां (Trends in World Military Expenditure), 2021 जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार‚ वर्ष 2021 में विश्व सैन्य खर्च पहली बार 2113 बिलियन डॉलर पहुंच गया।
  • इसमें कुल 40 देशों का आंकड़ा दिया गया है।
  • वर्ष 2021 में विश्व सैन्य खर्च वर्ष 2020 की तुलना में 0.7 प्रतिशत अधिक और वर्ष 2012 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।
  • वर्ष 2021 में सर्वाधिक सैन्य खर्च करने वाला देश यूएसए रहा।
  • इसके पश्चात चीन दूसरे‚ भारत तीसरे‚ यूनाइटेड किंगडम को चौथा तथा रूस पाचवें स्थान पर रहा।
  • इन पांचों देशों का कुल सैन्य खर्च विश्व के सभी देशों के सैन्य खर्च का 62 प्रतिशत है।
  • इसमें अकेले यूएसए और चीन का कुल सैन्य खर्च विश्व के सभी देशों के सैन्य खर्च का 52 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2021 में विश्व सैन्य खर्च वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 2.2 प्रतिशत है।
  • यूएसए का सैन्य खर्च 801 बिलियन डॉलर है‚ जो इसके जीडीपी का 3.5 प्रतिशत है।
  • चीन का सैन्य खर्च 293 बिलियन डॉलर है‚ जो इसके जीडीपी का 1.7 प्रतिशत है। (यह एक अनिश्चित आंकड़ा है।)
  • भारत का सैन्य खर्च‚ 76.6 बिलियन डॉलर है‚ जो इसके जीडीपी का 2.7 प्रतिशत है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sipri.org/sites/default/files/2022-04/fs_2204_milex_2021_0.pdf