विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां रिपोर्ट, 2019

Trends in word Military Expenditure, 2019

प्रश्न – 27 अप्रैल 2020 को सिप्री द्वारा जारी विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां रिपोर्ट, 2019 में सैन्य खर्च के मामले में भारत का कौन-सा राज्य स्थान है?
(a) पहला
(b) चौथा
(c) तीसरा
(d) छठा
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य

  • 27 अप्रैल 2020 को सिप्री (Stockholm International Peace Research Institute) द्वारा विश्व में सैन्य खर्च से संबंधित रिपोर्ट विश्व सैन्य खर्च प्रवृत्तियां रिपोर्ट, 2019 (Trends in word Military Expenditure, 2019) प्रकाशित की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में विश्व सैन्य खर्च 1917 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।
  • यह वर्ष 2018 के विश्व सैन्य खर्च से 3.6% अधिक है।
  • इसके अनुसार वर्ष 2019 में संपूर्ण सैन्य खर्च वैश्विक जीडीपी का 2.2% रहा।
  • सर्वाधिक सैन्य खर्च करने वाले शीर्ष देश हैं-

1- अमेरिका (732 बिलियन डॉलर)
2- चीन (261 बिलियन डॉलर)
3- भारत (71.1 बिलियन डॉलर)
4- रूस (65.1 बिलियन डॉलर)
5- सऊदी अरब (61.9 बिलियन डॉलर)

  • गत वर्ष की तुलना में भारत का सैन्य खर्च 6.8% बढ़कर 71.1 बिलियन डॉलर हुआ जो इसके जीडीपी का 2.4% है।
  • भारत सर्वाधिक सैन्य खर्च करने वाले देशों में तीसरे स्थान पर रहा।
  • उपर्युक्त शीर्ष 5 देशों का कुल सैन्य खर्च विश्व के सभी देशों के सैन्य खर्च का 62% (1191 बिलियन डॉलर) है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में पाकिस्तान में भी सैन्य खर्च 1.8% बढ़कर 10.3 बिलियन डॉलर हो गया।
  • गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के मध्य बढ़ते तनाव तथा भारत पाकिस्तान के मध्य युद्ध की स्थिति ही सैन्य खर्च के बढ़ाए जाने के प्रमुख कारण हैं।
  • सैन्य खर्च का इस तरह बढ़ाया जाना स्वयं को सुरक्षित करने से अधिक विश्व के असुरक्षित होने को दर्शाता है।
  • लेकिन वर्तमान परिदृश्य को देखने से लगता है कि आने वाले वर्षों में सभी देशों को सैन्य खर्च की अपेक्षा स्वास्थ्य खर्च पर अधिक ध्यान देना होगा।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sipri.org/sites/default/files/2020-04/fs_2020_04_milex_0_0.pdf