प्रथम वर्चुअल पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद 2020

FIRST EVER VIRTUAL PETERSBERG CLIMATE DIALOGUE

प्रश्न- 28 अप्रैल 2020 को प्रथम वर्चुअल पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद 2020 आयोजित किया गया। इस संवाद की सह-अध्यक्षता की गई थी?
(a) जर्मनी और भारत
(b) भारत और रूस
(c) रूस और जर्मनी
(d) जर्मनी और ब्रिटेन
उत्तर -(d)
संबंधित तथ्य

  • 28 अप्रैल 2020 को प्रथम वर्चुअल पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद 2020 आयोजित किया गया।
  • प्रथम वर्चुअल जलवायु संवाद, पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद का 11वां सत्र था।
  • जिसकी मेजबानी वर्ष 2010 से जलवायु के संबंध में अंतरराष्ट्रीय विचार-विमर्श और जलवायु संबंधी कार्यवाही की उन्नति पर केंद्रित राजनीतिक चर्चाओं हेतु एक मंच प्रदान करने हेतु जर्मनी द्वारा की जा रही है।
  • इस वर्चुअल संवाद की सह-अध्यक्षता जर्मनी और ब्रिटेन द्वारा की गई थी।
  • संवाद में लगभग 30 देशों के पर्यावरण मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संवाद में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • इस बैठक में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के संरक्षण और जर्मनी के साथ तकनीकी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • इस दौरान कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुई स्थिति और उससे उभरने के प्रयासों पर भी विचार विमर्श किया गया।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1619061
http://www.newsonair.com/News?title=Prakash-Javadekar-stresses-on-climate-finance-in-first-virtual-Petersberg-Climate-Dialogue&id=386983