विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट 2017-19

World Social Protection Report 2017-19

प्रश्न-हाल ही में जारी अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट 2017-19 के अनुसार दुनिया भर में कितने लोग सामाजिक सुरक्षा विहीन है?
(a) 4 अरब
(b) 5 अरब
(c) 6 अरब
(d) 3 अरब
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 29 नवंबर, 2017 को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने ‘विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट 2017-19’ जारी किया।
  • रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 4 अरब जनसंख्या सामाजिक सुरक्षा विहीन है।
  • रिपोर्ट के अुनसार वैश्विक स्तर पर सबके लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
  • कम से कम सामाजिक लाभ द्वारा प्रभावी रूप से कवर जनसंख्या, वैश्विक आबादी का मात्र 45 प्रतिशत है।
  • जबकि शेष 55 प्रतिशत वैश्विक आबादी (4 अरब) सामाजिक सुरक्षा विहीन हैं।
  • वैश्विक आबादी का केवल 29 प्रतिशत व्यापक सामाजिक सुरक्षा युक्त है।
  • वर्ष 2014-15 में ऐसी आबादी 27 प्रतिशत थी।
  • इस प्रकार 71 प्रतिशत या 5.2 अरब जनसंख्या ऐसी सामाजिक सुरक्षा विहीन या केवल आंशिक रूप से संरक्षित हैं।
  • सामाजिक सुरक्षा की कमी लोगों को जीवन भर बीमारी, गरीबी, असमानता और सामाजिक बहिष्कार से लड़ने के लिए कमजोर कर देती है।
  • वैश्विक सामाजिक विकास में यह स्थिति एक महत्वूर्ण बाधा है।
  • रिपोर्ट सामाजिक संरक्षण पर सार्वजनिक व्यय के वृद्धि की सिफारिश (विशेष रूप से अफ्रीका, एशिया एवं अरब देशों के संदर्भ में) करता है।
  • जिससे कि लोगों को कम से कम एक बुनियादी सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सके।
  • रिपोर्ट दर्शाता है कि सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा (Universal Social Protection) सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सहायक है।
  • रिपोर्ट अनौचारिक अर्थव्यवस्था में श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर देती है।
  • रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में केवल 35 प्रतिशत बच्चे सामाजिक सुरक्षा युक्त हैं।
  • संपूर्ण विश्व में लगभग दो तिहाई (1.3 अरब) बच्चे (जिनमें ज्यादातर अफ्रीका और एशिया के हैं) सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं।
  • शून्य से 14 वर्ष आयु वय के बच्चों के हितार्थ ‘बाल व परिवार कल्याण’ पर किया जाने वाला व्यय औसतन, जीडीपी का केवल 1.1 प्रतिशत होता है।
  • राजकोषीय समेकन नीतियों के चलते कई देशों ने बच्चों के लिए सामाजिक संरक्षण तक में कमी कर दिया है।
  • विश्व में केवल 41.1 प्रतिशत नवजातों की माताओं को मातृत्व लाभ प्राप्त होता है।
  • जबकि शेष 58.9 प्रतिशत (83 मिलियन) नवजातों की माताएं इस लाभ से वंचित रह जाती हैं।
  • केवल 21.8 प्रतिशत बेरोजगार श्रमिक ‘बेराजगारी लाभ’ से आच्छादित हैं।
  • गैरआच्छादितों की संख्या 152 मिलियन है।
  • विश्व में विकलांगता लाभ से आच्छादितों का प्रतिशत 27.8 है।
  • दुनियाभर में 68 प्रतिशत लोग वृद्धावस्था में पेंशन प्राप्त करते हैं।
  • वृद्धों के पेंशन और अन्य लाभों में व्यापक क्षेत्रीय विविधताएं हैं।
  • इस मद पर वैश्विक स्तर पर औसतन जीडीपी का 6.9 प्रतिशत व्यय होता है जो कि अपर्याप्त व्यय है।
  • वैश्विक स्तर पर, ग्रामीण क्षेत्रों में 56 प्रतिशत जनसंख्या स्वास्थ्य, सेवा संरक्षण से अनाच्छादित है।
  • शहरी क्षेत्रों के संदर्भ में यह 22 प्रतिशत है।
  • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करने हेतु वैश्विक स्तर पर 10 मिलियन अतिरिक्त स्वास्थ्य श्रमिक अनुमानित हैं।

संबंधित लिंक
http://www.ilo.org/global/publications/books/WCMS_604882/lang–en/index.htm
http://www.ilo.org/wcmsp5/groups/public/—dgreports/—dcomm/—publ/documents/publication/wcms_604882.pdf