विश्व शौचालय दिवस

World Toilet Day 2019
प्रश्न-‘विश्व शौचालय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 नवंबर
(b) 15 नवंबर
(c) 19 नवंबर
(d) 17 नवंबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 19 नवंबर, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व शौचालय दिवस’ (World Toilet Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2019 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) है-‘‘कोई पीछे न छूटे’’ (Leaving No One Behind)।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जुलाई, 2013 से प्रतिवर्ष 19 नवंबर को शौचालय दिवस मनाने का निश्चय किया था।
  • गौरतलब है कि 19 नवंबर, 2001 को ही जैक सिम ने ‘विश्व शौचालय संगठन’ की स्थापना की थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/events/toiletday/