इंदिरा गांधी शांति, नि:शस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार, 2019

Naturalist and Broadcaster Sir David Attenborough to Get Indira Gandhi Peace Prize for 2019
प्रश्न-19 नवंबर, 2019 को किसे वर्ष 2019 के इंदिरा गांधी शांति, निःशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) प्रणब मुखर्जी
(b) डेविड एटनबरो
(c) मीरा कुमार
(d) हामिद अंसारी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 19 नवंबर, 2019 को इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2019 के इंदिरा गांधी शांति, निःशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार प्रसिद्ध ब्रिटिश प्रसारक एवं प्राकृतिक इतिहासकार डेविड एटनबरो (David Attenborough) को प्रदान किया जाएगा
  • उनको इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का निर्णय पुरस्कार के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने किया, जिसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हैं।
  • यह पुरस्कार विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है, जिसने समाज सेवा, निःशस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।
  • इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाण पत्र (Citation) और 25 लाख रुपये नकद प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार वर्ष 1986 से प्रदान किया जा रहा है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2018 का यह पुरस्कार ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट (CSE) को प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/naturalist-and-broadcaster-david-attenborough-to-get-indira-gandhi-peace-prize-for-2019/article30014922.ece