विश्व में सर्वाधिक डायस्पोरा (प्रवासी) वाला देश

India is the most diaspora (diaspora) country in the world
प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विश्व में सर्वाधिक डायस्पोरा वाला देश कौन-सा है?
(a) भारत
(b) चीन
(c) अमेरिका
(d) पाकिस्तान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 17 सितंबर, 2019 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विभाग के जनसंख्या प्रभाग द्वारा ‘द इंटरनेशनल माइग्रेंट स्टॉक-2019 शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की गई।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत 17.5 मिलियन के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों की संख्या का शीर्ष स्रोत है।
  • 11.8 मिलियन प्रवासियों के साथ मेक्सिको इस मामले में दूसरे, 10.7 मिलियन लोगों के साथ चीन तीसरे तथा 10.5 मिलियन लोगों के साथ रूस चौथे स्थान पर है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में प्रवासियों की कुल संख्या 272 मिलियन है।
  • विश्व में कुल प्रवासियों का एक-तिहाई संख्या प्रवासियों के स्रोत वाले शीर्ष 10 देशों की है।
  • विश्व की कुल जनसंख्या का 3.5 प्रतिशत प्रवासी है, जो वर्ष 2000 में 2.8 प्रतिशत थे।
  • भारत आने वाले सर्वाधिक प्रवासियों की संख्या वाला देश बांग्लादेश है।
  • यूरोपीय क्षेत्र में सर्वाधिक 82 मिलियन प्रवासी रहते हैं।
  • यूरोपीय क्षेत्र के बाद उत्तरी अमेरिका (59 मिलियन), उत्तरी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया (47 मिलियन) सर्वाधिक प्रवासियों का प्रवास स्थल है।
  • अमेरिका 51 मिलियन के साथ विश्व    में सर्वाधिक प्रवासियों का मेजबान देश है, जो विश्व की कुल जनसंख्या का 19 प्रतिशत है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/nri/nris-in-news/at-17-5-million-indian-diaspora-largest-in-the-world-un-report/articleshow/71179163.cms