विश्व मामलों की भारतीय परिषद (ICWA) के नए महानिदेशक

प्रश्न-हाल ही में किसे विश्व मामलों की भारतीय परिषद (ICWA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया।
(a) डॉ.टी.एस. विजयन
(b) डॉ. टी.सी.ए. राघवन
(c) डॉ. दिनेश अरोड़ा
(d) डॉ. बी.सी. अग्रवाल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 जुलाई, 2018 को उपराष्ट्रपति एवं आईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने परिषद के पूर्व पदेन सदस्य सचिव डॉ. टी.सी.ए. राघवन को ‘विश्व मामलों की भारतीय परिषद (ICWA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया।
  • उनकी नियुक्ति 24 जुलाई, 2018 से प्रभावी होगी।
  • वह वर्ष 1982 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके है।
  • वह इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में भारत के उच्चायुक्त के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
  • आईसीडब्ल्यूए (ICWA) नई दिल्ली स्थित मुख्यालय एक भारतीय थिंक टैंक है। जिसकी स्थापना वर्ष 1943 में हुई थी।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=180545