विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2019

प्रश्न-हाल ही में संपन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2019 का आयोजन किस देश की मेजबानी में किया गया?
(a) इंडोनेशिया
(b) थाईलैंड
(c) सिंगापुर
(d) कजाख्स्तान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18-27 सितंबर, 2019 के मध्य अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ (IWF) द्वारा आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2019 पटाया, थाईलैंड में संपन्न हुई।
  • 97 देशों से 588 भारोत्तोलकों ने चैंपियनशिप में भाग लिया।
  • पदक तालिका में बड़े पदकों (कुल परिणाम) की रैंकिंग अनुसार चीन ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • वहीं बड़े (कुल परिणाम) और छोटे (स्नैच और क्लीन एंड जर्क) पदकों की रैंकिंग के अनुसार भी चीन ने 29 स्वर्ण, 14 रजत और 10 कांस्य पदक सहित कुल 53 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • उत्तर कोरिया दोनों ही रैंकिंग के अनुसार पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • अगली चैंपियनशिप का आयोजन वर्ष 2021 में पेरू के लीमा (Lima) शहर में किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://en.wikipedia.org/wiki/2019_World_Weightlifting_Championships